गोवा सरकार ने कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह राणे को दिया आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा

गोवा सरकार ने कांग्रेस विधायक व पूर्व मु्ख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे को स्थाई रूप से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "उन्होंने बतौर विधायक 50 वर्ष पूरे किए हैं...कैबिनेट ने फैसला किया है...भविष्य में भी...50 वर्ष पूरे करने वाले...प्रतापसिंह राणे जैसे सीएम और स्पीकर...जैसे पदों पर रहने वालों को...रिटायरमेंट के बाद भी कैबिनेट का दर्जा मिलेगा।"