गोवा सरकार ने किया हर परिवार को सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का एलान

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एलान किया कि राज्य में नए वित्त वर्ष से हर परिवार को सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा था बीजेपी द्वारा चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को 5-साल में पूरा किया जाएगा।