गोविंदा अपने नए गाने को लेकर हुए ट्रोल, भांजे कृष्णा बोले- मेरे लिए वह हमेशा हीरो नंबर 1

गोविंदा ने गुरुवार को अपना नया गाना 'मेरे नाल' रिलीज़ किया लेकिन यूट्यूब पर कमेंट्स बंद कर दिए। दरअसल, हाल ही में आया उनका म्यूज़िक वीडियो 'हेलो' ट्रोल होने के बाद उन्होंने कमेंट्स सेक्शन बंद किया था। उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने कहा, "मेरे लिए वह हमेशा हीरो नंबर 1 रहेंगे।" गौरतलब है, दोनों में वर्षों से बातचीत बंद है।