गोविंदा मामा और उनका परिवार अब मुझसे भी बात नहीं करते: कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन व टीवी ऐक्ट्रेस आरती सिंह ने बताया है कि उनके मामा गोविंदा व उनका परिवार कृष्णा के साथ बातचीत बंद होने के बाद आरती से भी अब बात नहीं करते। उन्होंने कहा, "कहते हैं ना कि गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है। उनके बीच जो भी हुआ, मुझे भी उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।"