inshorts

गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध के आरोपों के तहत चलेगा केस

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी मोहन नायक के खिलाफ संगठित अपराध के आरोपों के तहत केस चलेगा। कोर्ट ने गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर नायक के खिलाफ कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (केसीओसीए) के तहत आरोप बहाल कर दिए। गौरतलब है, हाईकोर्ट ने 'केसीओसीए' संबंधी आरोप हटा दिए थे।