inshorts

'ग्रामसेवक' बताते हुए सीबीएसई की किताब में छपी महाराष्ट्र के मंत्री की फोटो, हटाने की मांग

महाराष्ट्र के मंत्री सतेज पाटिल का दावा है कि सीबीएसई की कक्षा 3 की सामाजिक विज्ञान की किताब में उनकी फोटो छपी है और कैप्शन में उन्हें 'ग्रामसेवक' बताया गया है। पटेल के कार्यालय ने बयान में कहा कि यह चौंकाने वाला है। उनके पी.ए. ने सीबीएसई के चेयरमैन मनोज आहूजा को ई-मेल भेजकर तस्वीर हटाने की मांग की है।