अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी फिल्मों में ग्लैमरस भूमिकाएं निभाने के संबंध में कहा है कि वह ग्लैमर के कारण फिल्मों में नहीं आई हैं। बकौल विद्या, "मैं यहां कहानियां सुनाने आई हूं और भाग्यशाली हूं...कि मुझे ऐसी कहानियां मिलीं...जो एक-दूसरे से बहुत अलग होती हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे...सच्ची, वास्तविक और संबंधित कहानियां...आकर्षित करती हैं।"