inshorts

ग्वालियर रेलवे स्टेशन को 5 स्टार रेटिंग के साथ मिला 'ईट राइट स्टेशन' का प्रमाणपत्र

ग्वालियर रेलवे स्टेशन को 'उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन' मुहैया कराने के लिए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 5 स्टार रेटिंग और 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणपत्र दिया है। एफएसएसएआई के 'ईट राइट इंडिया' अभियान के तहत देशवासियों को सुरक्षित, स्वस्थ और सस्ता भोजन मुहैया कराने के लिए देश की खाद्य प्रणाली को ट्रांसफॉर्म किया जा रहा है।