केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि कश्मीर घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आखिरी ज्ञात स्थानीय आतंकी को मार गिराया गया। शाह के मुताबिक, घाटी में बचे सभी आतंकी विदेशी हैं। उन्होंने 'राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड' समारोह में यह बात कही।