मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा राज्य की पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जीतू पटवारी ने घटिया बयान दिया है...कांग्रेस निम्न स्तर तक गिर चुकी है। यह महिलाओं के प्रति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है।"