भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 11-12 फरवरी के लिए घने कोहरे और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गंगाई क्षेत्रों में 11-12 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में बारिश और आकाशीय बिजली के साथ तूफान आने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।