inshorts

घने धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, वायु गुणवत्ता दोबारा 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध की घनी चादर छाई रही व वायु गुणवत्ता दोबारा 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक आनंद विहार, आईटीओ, नरेला व चांदनी चौक में एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी में क्रमश: 331, 337, 334 और 355 दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट का एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 254 दर्ज किया गया।