घनी आईब्रोज़ और लंबी नाक के चलते लोगों ने मेरा मज़ाक उड़ाया: ऐक्टर प्रीत कमानी
अभिनेता प्रीत कमानी ने कहा है कि उनकी घनी आईब्रोज़ और लंबी नाक के चलते लोग उनका मज़ाक उड़ाते थे। उन्होंने कहा, "एक बार...एक कास्टिंग डायरेक्टर ने आईब्रोज़ बनाने को मजबूर करते हुए कहा कि निर्देशक को इतनी घनी भौहें पसंद नहीं आएंगी।" बकौल प्रीत, "मेरी नाक भी असामान्य रूप से बड़ी है। लोग कहते हैं...'तुम्हारी नाक इतनी बड़ी है'।"