'घमंडिया गठबंधन' नफरत की खेती कर रहा है: मारिया खान के 'वोट जिहाद' बयान पर गौरव भाटिया

पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान के 'वोट जिहाद' बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है, "घमंडिया गठबंधन ('INDIA' ब्लॉक) नफरत की खेती कर रहा है।" उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के 'नफरत के बाज़ार' में सपा ने अपनी दुकानें खोल ली हैं...अब उन्होंने 'वोट जिहाद' का आह्वान किया है।"