घर के बाहर इकट्ठा पैपराज़ी की भीड़ पर भड़के सनी देओल, गाली देते हुए बोले- शर्म नहीं आती
मुंबई में धर्मेंद्र के घर के बाहर इकट्ठा पैपराज़ी की भीड़ पर भड़कते अभिनेता सनी देओल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सनी पैपराज़ी को गाली देते हुए कहते हैं, "आप लोगों को शर्म आनी चाहिए...आपके घर में मां-बाप हैं...शर्म नहीं आती?" धर्मेंद्र की खराब तबीयत के बीच उनके निधन की फर्ज़ी खबरों पर परिवार ने नाराज़गी जताई थी।