inshorts

घर की मुर्गी दाल बराबर: पिता आमिर से बातचीत और सलाह मांगने को लेकर जुनैद खान

अभिनेता जुनैद खान ने 'अभिनेता व पिता आमिर खान के पास ज्ञान का भंडार है' को लेकर कहा है, "यह सच है कि वह एनसाइक्लोपीडिया की तरह हैं लेकिन कहावत है न...घर की मुर्गी दाल बराबर।" उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर बोनी कपूर से उनकी बहुत बातें होती हैं। बकौल जुनैद, वह आमिर की जगह बोनी से बात करना पसंद करेंगे।