inshorts

घर के दरवाज़े अभी भी खुले हैं, गुलाम बनने से बेहतर है स्वाभिमान से निर्णय लें: संजय राउत

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बागी विधायकों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "चर्चा हो सकती है...घर के दरवाज़े खुले हैं...जंगल-जंगल क्यों भटकना?" उन्होंने आगे कहा, "आइए...गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें।" राउत ने कहा है कि अगर बागी विधायक 24-घंटे में लौट आते हैं तो एमवीए छोड़ने पर विचार करेंगे।