inshorts

घर छोड़कर सारी संपत्ति और कमाई का 90% हिस्सा जनसुराज को दान करेंगे प्रशांत किशोर

बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत न दर्ज करने वाली जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने पार्टी चलाने के लिए एक घर छोड़कर सारी संपत्ति पार्टी को दान करने की घोषणा की है। उन्होंने अगले 5 साल तक रणनीतिक सलाह देने के बदले होने वाली कमाई का 90% हिस्सा भी पार्टी को डोनेट करने का एलान किया।