घर तेजस्वी ने लिया है: 'करण और तेजस्वी ने एकसाथ घर लिया है' की रिपोर्ट्स पर करण कुंद्रा

अभिनेता करण कुंद्रा ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने और उनकी गर्लफ्रेंड व रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने एकसाथ नया घर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह घर तेजस्वी ने लिया है और यह मध्य युग नहीं है। बकौल करण, तेजस्वी उनसे पीछे नहीं बल्कि आगे हैं।