ठाणे (महाराष्ट्र) में 6-वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को उसके मामा को गिरफ्तार किया। 13 सितंबर की घटना पर पुलिस ने बताया कि लड़की आरोपी मामा के घर पर खेलने गई थी जहां अकेले पाकर आरोपी ने उसका रेप किया। मामले में रेप की धारा व पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।