घर पर बना खाना हर बार हेल्दी ही नहीं होता है: ICMR की रिपोर्ट
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, घर पर बना खाना हर बार हेल्दी ही नहीं होता है। इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर घर पर ऐसा खाना बन रहा है जिसमें बहुत ज़्यादा शुगर, नमक या फैट है तो वो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।