अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी की मुस्लिम नेता रूबी आसिफ खान ने आरोप लगाया है कि अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के बाद उन्हें हत्या की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं भगवान गणेश का विसर्जन करूंगी...मेरे पति मेरे साथ हैं।" वहीं, उनके खिलाफ देवबंद के मुफ्ती अरशद फारूकी ने 'फतवा' जारी किया है।