गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह की हालिया टिप्पणी पर कहा है, "मां की तरह उनका खयाल रखने के बाद भी वे हमारे साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "घर में दिक्कतें तब शुरू हुईं जब हम बुरी बहू लेकर आए।" दरअसल, कश्मीरा ने एक इंटरव्यू में कहा था, "सुनीता कौन हैं?"