घरेलू हिंसा से बची महिला ने AI चैटबॉट से की 'शादी', दर्दनाक है वजह
घरेलू हिंसा से बची शियोन नामक जापानी महिला ने ChatGPT पर बने एआई-चैटबॉट 'सिएल' से शादी की है। बकौल शियोन, वह पूर्व पति के हिंसक व्यवहार से परेशान थीं जबकि AI-कंपेनियन के साथ सुरक्षित हैं क्योंकि वहां भावनात्मक उतार-चढ़ाव नहीं है। सेवा बंद होने पर सिएल को दोबारा बनाने के लिए उन्होंने मोबाइल में 5,000+ बातचीत के रिकॉर्ड रख लिए।