घोटाले के आरोपियों की भगत सिंह से तुलना घटिया हरकत है: सिसोदिया को लेकर संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से करने पर कहा है, "उन्होंने शराब घोटाले के आरोपियों की तुलना शहीद भगत सिंह से की है।" उन्होंने कहा, "ऐसी घटिया राजनीतिक हरकतें बहुत कम होंगी...इसकी घोर निंदा करते हैं।" दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल अपना बयान वापस लें।