घोषणापत्र में किए गए वादों को 5 साल के भीतर पूरा करेगी ओडिशा सरकार: सीएम माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कहा, "बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे 'मोदी की गारंटी' 5 वर्ष के भीतर पूरे किए जाएंगे।" उन्होंने कहा, "उनकी सरकार गांवों में आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करेगी। किसानों के समग्र विकास के लिए 100 दिनों के भीतर 'समृद्ध कृषक नीति' लाएगी।"