घोषणापत्र में जो कहा है 5 साल में सभी करेंगे पूरा: शपथ लेने के बाद गोवा के सीएम सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शपथ लेने के बाद पणजी में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि हमने घोषणापत्र में जो कहा है...वो 5 साल में सभी चीजें करेंगे। बकौल सावंत, "स्वयंपूर्ण गोवा 2.0 मिशन शुरू होगा...सभी सेक्टर में रोज़गार पैदा करना प्राथमिकता रहेगी...केंद्र के सहयोग से गोवा में पर्यटन को बढ़ावा देने की हमारी कोशिश रहेगी।"