inshorts

चींटियों के खौफ में युवती ने की आत्महत्या, तेलंगाना से सामने आया मामला

पुलिस ने बताया है कि संगारेड्डी (तेलंगाना) में चींटियों से अत्यधिक डर के कारण 25 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल पुलिस, महिला माइर्मेकोफोबिया नामक गंभीर मनोवैज्ञानिक कंडीशन के चलते बचपन से ही चींटियों से बहुत ज़्यादा डरती थी। महिला की 2022 में शादी हुई थी और वह 3 वर्षीय बेटी की मां भी थी।