चांदी की सप्लाई का संकट! कंपनियों ने ETF फंड में रोका नया निवेश
यूटीआई सिल्वर ETF फंड ऑफ फंड में नए लंप-सम और स्विच-इन इन्वेस्टमेंट को 13-अक्टूबर से अस्थायी रूप से रोका गया। कंपनी ने यह कदम बाज़ार की मौजूदा स्थिति और देश में फिज़िकल सिल्वर की कमी के कारण उठाया है। इससे पहले कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट ने भी सिल्वर ETF फंड ऑफ फंड में नया निवेश अस्थायी रूप से रोका था।