तेलंगाना के जादचेरला से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध रेड्डी के घर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक तेलुगू चैनल द्वारा लिए गए इंटरव्यू में रेड्डी के घर में कथित तौर पर चांदी से बने बेड, सोफा, टेबल, ड्रेसिंग टेबल आदि दिखे। तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2023 में रेड्डी ने अपनी अचल संपत्ति ₹16.72 करोड़ और पत्नी की ₹18.68 करोड़ बताई थी।