चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और जॉश हेज़लवुड

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस और तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा ऑलराउंडर मिचेल मार्श और मार्कस स्टॉयनिस भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। दरअसल, स्टॉयनिस ने संन्यास का ऐलान किया है जबकि मिचेल अपनी पीठ की चोट के कारण रिहैब में हैं।