चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करना मास्टरस्ट्रोक: हरभजन सिंह

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल करने के फैसले को मास्टरस्ट्रोक बताया है। उन्होंने कहा, "चक्रवर्ती ने पिछले कुछ मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है...उन्हें टीम में खेलना चाहिए।" गौरतलब है, मंगलवार को भारत ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में 2 बड़े बदलावों की घोषणा की थी।