दिल्ली में ब्लास्ट के बाद चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में सोता मिला लड़का, वजह जानकर हंस पड़ेंगे
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में एक लड़का सूटबूट में सोता हुआ मिला जिसे देखकर पुलिस हैरान रह गई। वीडियो में डिग्गी खोलते हुए एक युवक बोलता दिखा, "मामा का लड़का है।" दरअसल, गाड़ी में जगह न होने पर लड़का डिग्गी में लेट गया था। परिवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।