अभिनेता सैफ अली खान हमले के बाद रविवार को पहली बार घर से निकलते दिखे और इस दौरान उनके साथ टाइट सिक्योरिटी थी। सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर भी थीं। सैफ पर 16 जनवरी को उनके मुंबई स्थित फ्लैट में एक चोर ने चाकू से हमला किया था और वह 5 दिन लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।