चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने खारिज की निर्देशक राम गोपाल वर्मा की ज़मानत याचिका

मुंबई की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में निर्देशक राम गोपाल वर्मा की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है और उनके खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट भी जारी किया है। मामले में इससे पहले अंधेरी की न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने जनवरी में राम गोपाल को 3 महीने की सज़ा सुनाई थी और ₹3.72 लाख का जुर्माना लगाया था।