चीटिंग के आरोपों के बीच करण औजला को पारुल गुलाटी ने किया सपोर्ट, उन्हें बताया 'ग्रीन फ्लैग'
'किस किसको प्यार करूं-2' की ऐक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने गायक करण औजला पर लगे चीटिंग के आरोपों के बीच उन्हें 'ग्रीन फ्लैग' बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने औजला पर आरोप लगाने वाली अमेरिकी आर्टिस्ट को लेकर कहा, "उसे पता था...औजला का नाम लेने से व्यूज़ मिलेंगे।"