भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पहले मैच के दौरान चोट लगने से उनकी पसलियों में दर्द है जिसके चलते वह सीरीज़ के बाकी बचे हुए मैच नहीं खेलेंगे। वॉशिंगटन की जगह पहली बार दिल्ली के 26-वर्षीय ऑलराउंडर आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है।