चंडीगढ़ के एक वकील ने पुलिस को ऐप्लिकेशन देकर पड़ोसी की पिटाई की अनुमति मांगी है। वकील ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, गृह सचिव, डीजीपी व एसएसपी को भी यह ऐप्लिकेशन भेजी है। बकौल वकील, पड़ोसी ने जानबूझकर उनकी नई थार पर खरोंचें मारकर उनका ₹1 लाख का नुकसान किया लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।