inshorts

राजस्थान पंचायत चुनाव के बाद गायब हो गईं RLP प्रत्याशी, बेटे ने अपहरण का लगाया आरोप

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की प्रत्याशी शंकरी भील लापता हो गईं। उनके बेटे ने अपहरण का आरोप लगाया है। पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी को 14-14 सीटें मिली थीं जबकि शंकरी ने एक सीट जीती थी। बोर्ड गठन में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही थी।