inshorts

चैतन्यानंद के फोन में मिली एयर होस्टेस की तस्वीरें, लड़कियों की DP के स्क्रीनशॉट्स भी मिले

यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल फोन से कई एयर होस्टेस के साथ खींची गई तस्वीरें मिली हैं। इसके अलावा कई महिलाओं के साथ हुई चैट भी बरामद हुई व फोन से कई लड़कियों की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) के स्क्रीनशॉट भी मिले। बकौल रिपोर्ट्स, पूछताछ के दौरान चैतन्यानंद सहयोग नहीं कर रहा और झूठी जानकारी दे रहा है।