कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि जगदीप धनखड़ के रिश्ते सरकार के साथ खराब हो गए थे और यही कारण है कि उन्हें उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा। चिदंबरम ने कहा, "जगदीप धनखड़ ने अपनी सीमा पार कर ली थी...उन्होंने जस्टिस वर्मा के खिलाफ प्रस्ताव स्वीकार करके सरकार का विरोध किया था।"