चंद्रिमा भट्टाचार्य को बनाया गया पश्चिम बंगाल TMC का नया अध्यक्ष
टीएमसी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल टीएमसी का नया अध्यक्ष चुना गया है जबकि सुब्रत बख्शी राष्ट्रीय कार्य समिति में उपाध्यक्ष बने रहेंगे। साथ ही डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को पार्टी का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, तृणमूल यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष सायोनी घोष रहेंगी।