पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी कभी इटली चले जाते हैं तो कभी महत्वपूर्ण सत्र छोड़कर अमेरिका में बैठे होते हैं। श्रीहरिकोटा से चंद्रयान लॉन्च हो गया लेकिन वह कांग्रेस से लॉन्च नहीं हो पाए।" उन्होंने कहा, "परमात्मा ने गुण नहीं दिया है तो क्यों नेता बनने के लिए उन्हें धक्का दे रहे हो?"