यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोटों को लेकर मायावती और चंद्रशेखर आज़ाद ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मायावती 6 दिसंबर को लखनऊ में जनसभा करेंगी, जबकि चंद्रशेखर आज़ाद 26 नवंबर को रमाबाई आंबेडकर मैदान में रैली करेंगे। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से गठबंधन के बाद आज़ाद की नज़र बसपा के कमज़ोर होते जनाधार पर है।