भारत ने 100 गीगावाट सोलर क्षमता स्थापित करने की उपलब्धि हासिल की है और वह चीन, अमेरिका और जर्मनी के बाद ऐसा करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है। नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) के मुताबिक, भारत जर्मनी से थोड़े अंतर से पीछे है लेकिन जल्द ही दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सोलर मार्केट बन जाएगा।