चीनी कंपनी Xpeng ने डेवलप की फ्लाइंग कार, ज़मीन और हवा में यात्रा करने में है सक्षम
चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी एक्सपेंग ने 'एयरो एचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर' नामक एक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप पेश किया है जो 6 पहियों वाली वैन है और इसमें 2 सीटो वाला 'ईवीटीओएल' विमान है। यह ज़मीन और हवा दोनों जगह यात्रा करने में सक्षम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 2026 तक बाज़ार में आएगी और इसकी कीमत 2,20,000 यूरो होगी।