चीनी मिल्स को मिलेगी इथेनॉल पंप स्थापित करने की इजाज़त: केंद्रीय मंत्री गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि चीनी मिल्स को जल्द ही इथेनॉल पंप स्थापित करने की इजाज़त दी जाएगी। गडकरी ने शुगर-इथेनॉल और बायो-एनर्जी इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 में इसकी घोषणा की है। यह इथेनॉल उत्पादन और उपयोग का विस्तार करने के लिए सरकार की ओर से उठाया जा रहा बड़ा कदम है।