दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में चीन से रेनियम पाउडर मंगवाकर उसे सोने में मिलाकर धांधली करने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की शुद्धता जांचने के लिए पारंपरिक ऐसिड टेस्ट/टचस्टोन टेस्ट पर्याप्त नहीं हो सकता बल्कि एक्स-रे फ्लोरेसेंस (XRF) एनालिसिस और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों से सोने में मिलावट की पहचान कर सकते हैं।