अभिनेता नागा चैतन्य ने कहा है कि चीनी सबसे बड़ा टॉक्सिन है और शराब-तंबाकू आदि उससे बेहतर हैं। उन्होंने कहा, "मैं चीनी का सेवन केवल चीट डे पर करता हूं।" नागा ने आगे कहा, "कृपया मेरे इस बयान का हवाला देना मत शुरू कर देना...लेकिन मुझे लगता है कि कैंसर, डायबिटीज़ और अन्य जानलेवा बीमारियों की जड़ चीनी होती है।"