चीन का नौसेना बेड़ा है अमेरिका से 35% बड़ा, रोज़ 100 युद्धपोत समंदर में
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, चीन का समुद्री बेड़ा अमेरिका से 35% बड़ा हो गया है और उसके पास 400 से अधिक युद्धपोत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोज़ करीब 100 चीनी युद्धपोत समंदर में तैनात रहते हैं। दक्षिण चीन सागर, ताइवान और अदन की खाड़ी में भी चीन की नौसेना की मौजूदगी बढ़ी है।